{"_id":"6ac4f15891a9b3efa30c720e","slug":"seven-day-long-srimad-bhagwat-katha-at-paneu-nag-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-171721-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 12 नवंबर से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 12 नवंबर से होगी
विज्ञापन
कुंगश में सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक, आयोजन के लिए 19 कमेटियों का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पनेऊ नाग मंदिर में 12 से 19 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कुंगश में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों और देवता से जुड़े कारकूनों की बैठक हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कारदार माल सिंह ठाकुर ने बताया कि धार्मिक आयोजन में कुंगश, कराणा, कराणा-1 और बिनन पंचायतों सहित समस्त गढ़ क्षेत्र और देवता के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पंचायतों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां लोगों को सौंपी गई हैं। रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि देवता पनेऊई नाग की असीम कृपा से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त गढ़वासियों और श्रद्धालुओं से अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का आह्वान किया। कथा का वाचन चित्रकूट धाम के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य स्वामी श्री जनार्दनाचार्य करेंगे। सात दिनों तक श्रद्धालु श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण करेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए 19 अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इनमें व्यवस्था कमेटी, दरोगा वार्ड स्तर पर धन एकत्रीकरण कमेटी सहित सफाई, भंडारा, सफाई, पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कमेटियां शामिल हैं। प्रत्येक कमेटी में जिम्मेदारी के लिए प्रमुख लोगों को जोड़ा गया है। आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने का निर्णय भी लिया गया।