फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seema College's National Service Scheme unit launched a massive voter awareness campaign

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने 22 दिन में दो हजार परिवारों को बताया मतदान का महत्व

Sun, 31 May 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीमा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने चलाया मतदाता जागरूकता महाअभियान
विज्ञापन

संवाद समाचार एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 22 दिवसीय मतदाता जागरूकता महाअभियान चलाया। इस अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने दो हजार से अधिक परिवारों तक सीधा संपर्क साधा। उन्होंने लोगों को मतदान का महत्व बताया। स्वयंसेवियों ने सीमा, बिजोरी और अपने मूल निवास में घर-घर जाकर लोगों को मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने 'एक-एक वोट से सरकार बनती है' का संदेश दिया। महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेविका अंजलि कायथ ने सभी स्वयंसेवियों को शपथ दिलाई। उन्होंने निष्पक्ष और निर्भय होकर मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इन स्वयंसेवियों की चुनाव में कोई आधिकारिक ड्यूटी नहीं थी। इसके बावजूद, मतदान के दिन उन्होंने पोलिंग बूथों पर सक्रिय रूप से लोगों की मदद की। उन्होंने बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने-ले जाने में सहायता की। कतार में खड़े लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस इकाई ने साबित कर दिया कि युवा शक्ति समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बताया। इस अभियान से लगभग दो हजार से अधिक परिवारों तक सीधा संपर्क साधा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed