फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Search operation continued in Sutlej river in Shongtong for the sixth day, no trace of missing people found

Rampur Bushahar News: शोंगटोंग में छठे दिन सतलुज नदी में चला सर्च ऑपरेशन, लापता लोगों का नहीं लगा सुराग

Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Search operation continued in Sutlej river in Shongtong for the sixth day, no trace of missing people found
उफनती सतलुज नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे सुंदरनगर से आए गोताखोर। संवाद
सतलुज नदी में डूबे चालक और सहायक की तलाश को पहुंचा गोताखोरों का दल
विज्ञापन


गोताखोरों ने सतलुज नदी में जगह-जगह तलाशे लापता हुए दोनों लोग

सुबह आठ बजे से सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे रेस्क्यू दल के 85 लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोंगटोंग में सतलुज नदी में समाए मिक्चर मिलर के चालक और सहायक का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वीरवार से सुंदरनगर से आए गोताखोरों के दल ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन देर शाम तक चला। रेस्क्यू दल के 85 लोग सतलुज नदी में डूबे दोनों लोगों की तलाश कर रहे हैं। गौर हो कि बीती शनिवार रात को जिले के शोंगटोंग पुल के पास से एक मिक्चर मिलर एचआर 66सी 2601 सतलुज नदी में गिर गया था। हादसे के वक्त मिक्चर मिलर में चालक और सहायक सवार थे, जो हादसे के बाद से लापता हैं। इनकी पहचान चालक जम्मू-कश्मीर के किश्वतवाड़ निवासी रिखी परियार, पुत्र किशोरी लाल और सहायक उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी कन्हैया लाल, पुत्र चतुर सिंह के रूप में हुई है। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला आपदा प्राधिकरण, पुलिस, होमगार्ड, क्यूआरटी, परियोजना और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। चार दिन तक सुराग न लगने के बाद प्रशासन ने सुंदरनगर से गोताखोरों का दल मंगवाया है। बुधवार को बर्फबारी और बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन नहीं चला था। वीरवार सुबह आठ बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। गोताखोरों ने शोंगटोंग से लेकर कड़छम तक संभावित स्थानों में नदी के भीतर जाकर लापता दोनों लोगों की तलाश की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नदी में गोते लगाकर लापता लोगों की तलाश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग पाई। वहीं, एनडीआरएफ के जवानों ने राफ्ट की मदद से लापता लोगों को तलाश किया। सतलुज नदी की गहराई, पानी ठंडा होने और चट्टानों के बीच लापता लोगों की तलाश मुश्किल हो रही है। रेस्क्यू दल के करीब 85 लोग सतलुज नदी में करीब 11 किलोमीटर के दायरे में लापता हुए दोनों लोगों की तलाश कर रहे हैं। सतलुज नदी कि कोने कोने को छानने के बाद भी रेस्क्यू दल को लापता हुए लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। बहरहाल, अब शुक्रवार को फिर से लापता हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।


छठे दिन सतलुज नदी में डूबे लोगों की हर संभव तलाश की गई, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार को फिर से लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। सुंदरनगर से आया गोताखोरों का दल भी सर्च ऑपरेशन में जुट गया है। - डॉ. शशांक गुप्ता, एसडीएम कल्पा
विज्ञापन


- संवाद

उफनती सतलुज नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे सुंदरनगर से आए गोताखोर। संवाद

उफनती सतलुज नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे सुंदरनगर से आए गोताखोर। संवाद

उफनती सतलुज नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे सुंदरनगर से आए गोताखोर। संवाद

उफनती सतलुज नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे सुंदरनगर से आए गोताखोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed