{"_id":"64a16e247391f96a93039f16","slug":"sdm-inspected-kala-kund-khad-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-2697-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एसडीएम ने काला कुंड खड्ड का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एसडीएम ने काला कुंड खड्ड का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र की कुंडलू पंचायत के काला कुंड खड्ड में अवैध खनन को लेकर एसडीएम दिव्यांशु सिंगल, एमओ दिनेश कुमार ने जलशक्ति विभाग और पुलिस टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान काला कुंड पर्यावरण एवं भूमि सुधार कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कमेटी का कहना था कि जिला खनन अधिकारी ने उपमंडलाधिकारी को मौके पर मिस गाइड किया। लोगों ने एसडीएम को बताया कि लगातार हो रहे खनन से गांव के तीन कुएं सूख गए हैं। तीन ट्यूबवेल का जलस्तर काफी नीचे चला गया। 100 साल पुरानी सिंचाई योजना सूख गई है। जिससे क्षेत्र का 5000 बीघा जमीन बंजर हो गई है। लगातार खनन से लोगों को मकानों में दरारें आ रही है। चार पंचायतों की गोहा गोशाला व शमशान घाट को लगातार भूमि कटाव से खतरा बना हुआ है। बंसतपुर और मियांपुर को जाने वाला रास्ता भी खराब हो गया है। राष्ट्रीय मार्ग पर बने पुल को खतरा हो गया है। यही नहीं गांव के जाने वाली पेयजल योजना खराब हो रही है।
कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह राणा ने आरोप लगाया कि खनन अधिकारी यहां पर खनन करने वाले पर कोई कार्रवाई नहीं करते। मौके पर दबाव बनाने के लिए उनके कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। राणा ने कहा कि अगर प्रशासन ने 05 जुलाई तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो 05 जुलाई को कमेटी की बैठक बुलाई गई है इसमें यह मामला एनजीटी में दर्ज करवाने का फैसला लिया जाएगा। इसमें एमओ और जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता को भी पार्टी बनाया जाएगा। एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि उन्होंने मौका देख लिया है। मेह इसकी रिपोर्ट सरकार को
विज्ञापन
भेजेंगे।