{"_id":"6978a6ccd9b4cd83fa0f8668","slug":"sdm-harsh-amarendra-singh-hoisted-the-national-flag-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-152973-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
रामपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित परेड की सलामी लेते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। स्रोत :
रामुपर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका और नशे से दूर रहने का किया आह्वान
धूमधाम से मनाया उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस, 40 लोगों ने किया रक्तरान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पदम छात्र स्कूल में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में हिमाचल पुलिस, वन रक्षक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड और शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। वहीं, रक्तदान सेवा परिवार रामपुर ने रक्तदान शिविर भी लगाया, जिसमें मुख्य अतिथि सहित कुल 40 लोगों ने रक्तदान किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। साथ ही मार्चपास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी भी पुरस्कृत हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। साथ ही हमें अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अनुशासित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, थाना प्रभारी आशीष कौशल, पीपी दुल्टा, तिलक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।