{"_id":"6a12d4e18eb1f8a7fe067e4d","slug":"sdm-gave-instructions-in-the-coordination-meeting-regarding-the-preparations-for-the-panchayat-elections-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160919-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार \nकी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को सचिवालय रामपुर में समन्वय बैठक हुई। अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (जिला परिषद) एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ), सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायत चुनावों की तैयारियों, मतदान प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्था, सेक्टर स्तर की रिपोर्टों और निर्वाचन कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन लाने की अनुमति न दी जाए। केवल सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) और सेक्टर अधिकारियों को ही मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल फोन उपयोग करने की अनुमति होगी। बैठक में अधिकारियों को सेक्टर रजिस्टर और फील्ड रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।