फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sdav, school, prize, distribution,

Rampur Bushahar News: एसडीएवी स्कूल राेहड़ू में नवाजे मेधावी

Mon, 16 Oct 2023 09:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
एसडीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एसडीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के प्रधानाचार्य डाॅ. विवेक शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विवेक ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियाें से लोगों को अवगत करवाया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, हरियाणवी नृत्य, बंगाली नृत्य, भंगड़ा सहित प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों काे पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आधवन, सूर्यांश, ताविश, एडविक, कृष, शिवांश, सचित, सुनाक्ष, युविका, अंशुमन, नव्या, उमंग, विराज, वंश, सक्षम, अहाना, अलीशा, नव्या, आदर्श, आयशा, दिव्यांशु, ओजस, यश राज, अभिनव, मन्नत, अग्रीमा, पलक, आयुशी, काव्या, हार्दित, रीवांशी, हर्षित, प्रीया, आर्यन मलिक, हर्षिता, आर्यन लालटा, अपिर्ता, रीहाना, शगुन, मानवी, त्रिशला, अयान को पुरस्कृत किया गया। खेलों सहित अन्य गतिविधियों के लिए हर्षिता, युगल सृष्टि, ओजस, दिव्यांशु, सामर्थ, यशराज, व्योम, सेमयुल, अर्थ, काव्यांश, अंशिका, सानवी, ईवानशिका, शौर्या, लविक, आयुग, वैष्णवी, सचित, शिवांश, सृष्टि, सत्यम, अंश, रियांशी, सक्षम, सूर्यांश, सुनाक्ष, अंशुमन, रमन, प्रेम, अर्थ, युविका, पलक, रीतिका, सुजित, प्राक्षी, दीक्षित, एंजल, सीया, आयुशी, अर्नव दुगल, आशीष, आयुष, गुंजन, काव्या और आरूषी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के पीटीए प्रधान कपिल रमोल्टा और उपप्रधान प्रवीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed