फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school activity

वार्षिक समारोह में अव्वल छात्रों को किया सम्मानित

Tue, 12 Nov 2019 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिल्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जुब्बल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में सीबीएसई दिल्ली से संयुक्त सचिव पुष्कर वोहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मिस शिमला-2015 विजेता और थियेटर कलाकार निधि गांगटा विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

समारोह का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूल के छात्रों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। छात्रों ने राजस्थानी नृत्य, भरतनाट्यम, कव्वाली, भंगड़ा, किन्नौरी नृत्य, बंगाली नृत्य और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति दी गई। छात्रों ने महिला सशक्तीकरण, वन संरक्षण, छात्रों के भविष्य सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन भी किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य पवन ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में तानवी, एरिल, तानवी, काव्या, डैजी, उर्वी, अनीश, तेजस्वनी, माधवन, अदिति, आर्यन झौहटा, ईशानी, वंशिका, एडविक, आरुषि, आरुही, अंकित, चेरिस, सूर्यांशी, यशवीर, वनीका, चारलिन, नेहल, सोनाक्षी, वंश, अपराजिता, लक्ष्य, कैरावी, प्रिंस, अनवी, वंश तोमर, ऐंजल, आर्यन बरामटा, आयशा शर्मा, एंजल खोखटा, आरूषी, रुद्रा शर्मा, वरनीत, सानवी, मुकुल रांटा, रीधि शर्मा, सारिका, अर्जुनवीर, एडविक सूद, अवनीत, कुणाल, यथार्थ, अदिति, प्रीक्षित, तविशा, सारा, वैष्णवी, त्रिजल, आर्यवीर, ईशान, हरिकेश, सहज मोक्टा, आरूषि चौहान, सहारा, प्राची शर्मा, आर्यन, सक्षम, दिव्यांशी, विभा झौहटा, मुस्कान, निधिका, पारस, साक्षी, मोक्षित, अभय ठाकुर, हर्ष वर्धन, अक्षित वर्मा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वहीं खेलों में ध्रुव राज, विनीत सागर, सौम्या सोनी, पीयुष, प्रत्यूष, रीतिक, अभिषेक चौहान, दिव्यांशी काल्टा और विभा को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों में मेघा, निकिता, मान्या, जुगल किशोर, जयंत चौहान, अमन शर्मा, मानव धौटा, तरीश चौहान, नवजोत, हिताश, अक्षित पिरटा, सलोनी चौहान को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन बलवंत झौहटा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed