फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Say no to drugs, inform about those who save you: Sunil Dutt

नशे को कहें न, बचेने वालों की दें सूचना : सुनील दत्त

Tue, 21 Apr 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Say no to drugs, inform about those who save you: Sunil Dutt
पुलिस को पाठशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थी, थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी और स्कूल स्टाफ। संव
ज्यूरी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे और यातायात नियमों की दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झाकड़ी थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर बीड़ी और सिगरेट से होती है। धीरे-धीरे यह चिट्टा जैसे घातक नशे तक पहुंच जाती है। उन्होंने चेताया कि नशे के सौदागर अक्सर शिक्षण संस्थानों के आसपास सक्रिय रहते हैं, इसलिए यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि अनजान लोगों से लिफ्ट लेना खतरनाक हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति स्कूल के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचता है, तो इसकी जानकारी तुरंत स्कूल प्रबंधन या पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आशिमा ठाकुर ने महिला सशक्तीकरण और दीपक कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने थाना प्रभारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के लिए आभार जताया। मंच संचालन सिकंदर बंसल ने किया।
इस मौके पर उपप्रधानाचार्य राकेश नेगी, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, जय चंद सोनी, चमोल नेगी, विनोद कुमारी नेगी, टीजीटी नवीन कुमार, राकेश शर्मा, स्नेह लता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

विद्यार्थियों के सवाल-जवाब
नेहा : यदि किसी लड़की को स्कूल या रास्ते में समस्या आए तो क्या करे?
उत्तर: तुरंत विरोध करें, शिक्षकों और परिजनों को बताएं, बात को छिपाएं नहीं।
प्रश्न (गीतांजलि): राह चलते कोई गलत व्यवहार करे तो क्या करें?
उत्तर: पहले वहां से निकलने की कोशिश करें, शोर मचाएं, ताकि लोग इकट्ठा हो सकें।
प्रश्न (साक्ष्य): दुर्घटना होने पर क्या करें?
उत्तर: पुलिस कंट्रोल रूम 112, एंबुलेंस 108 या नजदीकी थाने में संपर्क करें।
प्रश्न (आरुष): 17 साल की उम्र में वाहन चला सकते हैं?
उत्तर: नहीं, नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। पकड़े जाने पर अभिभावकों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस को पाठशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थी, थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी और स्कूल स्टाफ। संव

पुलिस को पाठशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थी, थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी और स्कूल स्टाफ। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed