{"_id":"67aa05143b56ae7a6b0c7c6c","slug":"satyanarayan-temple-of-main-city-rampur-theft-incident-crime-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-129648-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुख्य शहर के सत्यनारायण मंदिर से दानपात्र ले उड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुख्य शहर के सत्यनारायण मंदिर से दानपात्र ले उड़ा चोर
विज्ञापन
रविवार रात करीब चोर ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी रामपुर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मुख्य बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर से एक चोर रविवार रात को दानपात्र ले उड़ा। चोरी की यह घटना मंदिर के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है और शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को ठाकुर सत्यनारायण मंदिर रामपुर में चोरी की घटना हुई। मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी चोर दाखिल हुआ और मंदिर के भीतर शिव मंदिर के पास रखा दानपात्र ले उड़ा। यह शहर का एक ऐसा मंदिर है, जहां चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सिक्योरिटी गार्ड की भी तैनाती की गई है। रविवार रात को करीब 11:20 पर चोर मंदिर में दाखिल हुआ और चोरी की घटना का अंजाम दिया। हालांकि, इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी भी चौकीदारी कर रहा था, लेकिन चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए दानपात्र को चोरी कर दिया। मंदिर न्यास के सदस्यों को जब चोरी का पता लगा तो उन्होंने पुलिस चौकी रामपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। एएसआई लाल चंद की टीम ने मौके पर पहुंच कर हर पहलू की जांच की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है, ताकि जल्द ही चोर को पकड़ा जा सके।