फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Satsang Mandali Chhadoh tops in Shri Hari Satsang Bhajan Competition

Rampur Bushahar News: श्री हरि सत्संग भजन प्रतियोगिता में सत्संग मंडली छदोह अव्वल

Tue, 13 Jan 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Satsang Mandali Chhadoh tops in Shri Hari Satsang Bhajan Competition
निरमंड उपमंडल के अरसू में संत्संग भजन प्रतियोगिता के विजेता संत्संग मंडली को पुरस्कृत करते मुख्
निरमंड (कुल्लू)। एकल अभियान अंचल रामपुर संच अरसू के 30 एकल विद्यालयों का श्री हरि सत्संग भजन प्रतियोगिता और राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक जयंती का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर अरसू में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता कुल्लू डॉ. महेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के तौर पर दीपक शर्मा, डोला राम, रिंकू ठाकुर और लीला दत्त ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर मुख्य अतिथि ने विचार साझा किए और उनके पद चिह्नों पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। एक अखंड समृद्ध शिक्षित विकसित भारत की परिकल्पना पर भी मुख्य अतिथि ने संबोधन दिया। सत्संग प्रतियोगिता में सत्संग मंडली छदोह, बड़ीधार पंचायत प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर सत्संग मंडली बाड़ी रही। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एकल विद्यालय संच अरसू की प्रमुख और संच के अंतर्गत आने वाले 30 विद्यालयों के आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article