{"_id":"6328ac10abecd745dc53a82c","slug":"sarahan-school-win-vollyball-turnament-rampur-hp-news-sml4222519112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल स्पर्धा में सराहन स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल स्पर्धा में सराहन स्कूल अव्वल
विज्ञापन
जुब्बल खंड की खेलकूद स्पर्धा में लोकनृत्य स्पर्धा की विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। जुब्बल के राजकीय प्राथमिक स्कूल धार में आयोजित 27वीं खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के वॉलीबाल में सराहन स्कूल ने बाजी मारी है जबकि दूसरे स्थान पर पंद्राणू स्कूल रहा। प्रतियोगिता में 21 केंद्रों के 475 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक जोगिंद्र धल्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों ने नवाजा।
कबड्डी स्पर्धा के छात्र वर्ग में बरथाटा स्कूल विजेता बना जबकि राजकीय प्राथमिक स्कल राथल के सिर उपविजेता का खिताब सजा। छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल भगोली प्रथम, राजकीय प्राथमिक स्कूल सरस्वतीनगर दूसरे स्थान पर रहा। खोखो प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल संसोग प्रथम और राजकीय प्राथमिक स्कूल सराहना द्वितीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल मांदल प्रथम, राजकीय प्राथमिक स्कूल सरस्वतीनगर दूसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल सरस्वतीनगर विजेता और राजकीय प्राथमिक स्कूल मांदल उपविजेता बना। छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल जुब्बल ने प्रथम और राजकीय प्राथमिक स्कूल कुड्डू ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
लोक नृत्य स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक स्कूल विजेता बना। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रेस सचिव राकेश बाल्टू ने यह जानकारी दी। इस मौके पर बीईओ देविंद्र चौहान, बीआरसी जयलाल शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निहाल चतरांटा, राजेंद्र कुमार और संजू ठकरेट भी मौजूद रहे।