फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanei-Shandal link road will be rejuvenated

Rampur Bushahar News: सनेई-शांदल संपर्क सड़क का होगा कायाकल्प

Sun, 15 Feb 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sanei-Shandal link road will be rejuvenated
सनेई शांदल सडक़ का शुरू हुआ निर्माण कार्य। संवाद
सवा तीन किलोमीटर सड़क के शेष बचे एक किमी हिस्से का सुधार कार्य शुरू
विज्ञापन

तकलेच के साथ सेरीपुल में सड़क बंद होने पर 12/20 क्षेत्र के लिए विकल्प बनेगी सड़क
नाेगवैली समेत घाटी के हजारों ग्रामीणों और किसानों-बागवानों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्माणाधीन सनेई-शांदल सड़क का जल्द ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य सिरे चढ़ने से छह पंचायतों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। तकलेच के साथ सेरीपुल में हर साल बरसात के दौरान सड़क बंद होने पर 12/20 क्षेत्र के लिए यह सड़क वैकल्पिक बनेगी। सड़क का निर्माण कार्य डेढ़ साल से लटका हुआ था। लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यशैली के चलते ग्रामीणों में रोष था। सड़क के निर्माण कार्य बंद होने से ग्रामीण परेशान थे। वर्ष 2023 में नाबार्ड की सहायता से करीब सवा तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन डेढ़ साल से सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा था। हालांकि, अब लोक निर्माण विभाग करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करेगा। सड़क के करीब सवा तीन किलोमीटर हिस्से में से दो किलोमीटर हिस्से का निर्माण पहले हो चुका है। अब सड़क के शेष बचे एक किलोमीटर हिस्से का कार्य शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों ग्रामीणों को एक और विकल्प के तौर पर सड़क सहायक सिद्ध होगी। इस सड़क से कूहल, देवठी, डंसा, लालसा, शिंगला और रचोली पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां श्राईकोटी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। इसके अलावा इस सड़क से बरसात के दौरान तकलेच के साथ सेरीपुल में बंद होने पर 12/20 क्षेत्र के हजारों लोगों, किसानों-बागवानों को भी लाभ मिलेगा। सेब सहित अन्य नकदी फसलें आसानी से मंडियों में पहुंचेगी।


सनेई-शांदल संपर्क सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के शेष बचे एक किलोमीटर हिस्से का कार्य युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश ठेकेदार को जारी किए गए हैं। सड़क निर्माण पर करीब साढ़े तीन करोड़ की राशि खर्च होगी। --बृजलाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article