फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sanctioned for the Bagthal ward road

Rampur Bushahar News: बगथल वार्ड की सड़क के लिए 10 लाख स्वीकृत

Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
sanctioned for the Bagthal ward road
ग्राम पंचायत घड़ेवती (ओडी) के वार्ड बगथल में सड़क के लिए धनरा​शि जारी करने पर विधायक कुलदीप राठ
प्रधान ने विधायक राठौर का जताया आभार
विज्ञापन


घड़ेवती पंचायत के लोगों को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की नवगठित पंचायत घड़ेवती (ओडी) के वार्ड नंबर-पांच बगथल की सड़क के निर्माण और सुधार के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। सड़क की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए पंचायत प्रधान प्रकाश ठाकुर ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार जताया है। प्रधान प्रकाश ठाकुर ने बताया कि बगथल वार्ड की सड़क की खराब स्थिति का मामला उन्होंने विधायक के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाया था। विधायक के साथ हुई चर्चा के बाद सड़क कार्य के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इससे ग्रामीणों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि नवगठित पंचायत में सड़क सुविधा से जुड़ी कई समस्याएं हैं। बगथल वार्ड की सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत और सुधार के लिए लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। प्रधान ने कहा कि पंचायत की ओर से ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया जा रहा है। विधायक की ओर से पंचायत की विभिन्न विकासात्मक मांगों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया है। प्रकाश ठाकुर ने सड़क के लिए राशि स्वीकृत करवाने पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर का आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने वार्ड नंबर-पांच के वार्ड सदस्य और ग्रामीणों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के गठन के बाद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। पंचायत ग्रामीणों की सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाती रहेगी। सड़क के लिए स्वीकृत राशि से बगथल वार्ड के लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article