{"_id":"61ab6ec946fb29773b58edea","slug":"samayil-and-mohit-first-in-quistion-compition-in-rekanpeo-rampur-hp-news-sml3923160122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में स्माइल और मोहित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में स्माइल और मोहित अव्वल
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ महाविद्यालय में शनिवार को सहायक आयुक्त राज्य कर और आबकारी विभाग किन्नौर ने 75वां अमृत महोत्सव का आयोजन किया।
इस दौरान जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य विद्या बंधु नेगी ने की।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्माइल राय और मोहित शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त मधुमीता बिष्ट और चंद्र भूषण दूसरे और अजय नेगी, मनोज वर्मा, कृष्णा राणा और साक्षी नेगी ने बराबर अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि प्राचार्य विद्या बंधु ने विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है, जो भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक होती हैं। कार्यक्रम से न केवल प्रतिभागी ही लाभान्वित हुए हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थी भी वस्तु कर जीएसटी के बारे में जागरूक हुए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। राज्य कर एवं आबकारी विभाग किन्नौर के सहायक आयुक्त सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र और प्रदेश के सभी विभागों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को यह बताना है कि देश की स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए वीर सपूतों ने अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था और उन्हीं के बलिदान और संघर्ष के कारण देश को स्वतंत्रता हासिल हो सकी थी। प्रतियोगिता का संचालन आचार्य कृष्ण नेगी ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य जनक नेगी, ईश्वर नेगी, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के निरीक्षक नूतन और पीआर विमल सहित कई अन्य मौजूद रहे।