फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   salary not paid to waterman

Rampur Bushahar News: चार माह से पगार को तरसे आनी उपमंडल के जलरक्षक

Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण पोषण करना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत जल शक्ति विभाग में कार्यरत जलरक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने परिवार का भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। वेतन की अदायगी न होने से महंगाई के दौर में जलरक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह आउटसोर्स कर्मी कई साल से सेवाएं दे रहे हैं। रविवार हो या अन्य छुट्टी के दिन भी कर्मचारी अपना कार्य कर रहे हैं, लेकिन हर माह अपने वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिवाली का त्योहार भी बीता, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला। नित्थर, आनी और निरमंड के दर्जनों जलरक्षक बहुत कम वेतन में काम कर रहे हैं। बावजूद समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन की अदायगी न होने के कारण जीवन बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार और विभाग से शीघ्र वेतन देने की मांग उठाई है। उधर, जल शक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता प्रकाश भारद्वाज का कहना है कि वित्त विभाग को वेतन की राशि को ट्रांसफर कर दिया गया है। जल्द वेतन की अदायगी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed