{"_id":"6a00745c559c7332d10f19b5","slug":"sakshi-of-rohru-tops-himachal-board-exam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-159924-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिहार से आकर पिता रोहड़ू में कर रहे मिस्त्री का काम\nबेटी ने हिमाचल बोर्ड की परीक्षा में पाया पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिहार से आकर पिता रोहड़ू में कर रहे मिस्त्री का काम बेटी ने हिमाचल बोर्ड की परीक्षा में पाया पांचवां स्थान
विज्ञापन
पांचवें स्थान पर रही साक्षी। संवाद
रोहड़ू स्कूल की साक्षी ने दसवीं की परीक्षा प्राप्त किए 99.29 प्रतिशत अंक
जेईई मेंस की परीक्षा पास करना है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बिहार से हिमाचल के दुर्गम क्षेत्र रोहड़ू में आकर पिता मिस्त्री का काम कर परिवार चला रहे हैं, वहीं आज बेटी ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत दसवीं की परीक्षा में टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाकर नाम रोशन किया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू की छात्रा साक्षी कुमारी ने 99.29 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है। साक्षी ने 700 में से 695 अंक लिए हैं। मूल रूप से बिहार के नावादा जिले की साक्षी के पिता उपेंद्र शर्मा पेशे से मिस्त्री हैं, जो रोहड़ू में ही काम करते हैं। माता अंजु देवी देवी गृहिणी हैं। माता अंजु बताती हैं कि साक्षी ने काई ट्यूशन नहीं ली। स्कूल से आते ही पढ़ाई में व्यस्त हो जाती थीं। उसने कभी पढ़ाई के लिए समय निर्धारित नहीं किया। पढ़ने में वह इतना मग्न हो जाती कि कई घंटे बीत जाते। साक्षी ने ग्यारहवीं कक्षा में नॉन मेडिकल रखा है। वह अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू से आगे की पढ़ाई कर रही हैं। साक्षी का लक्ष्य जेईई मेंस की परीक्षा पास करना है। वह आईआईटी में प्रवेश लेना चाहती है।