{"_id":"699c571c60cacd4de60e5f28","slug":"rural-level-cricket-competition-begins-at-patbangla-ground-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-154796-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि व टीमें। संवाद
एनएसयूआई करवा एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता, रामपुर को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प
64 टीमें ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। एनएसयूआई एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता करवा रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने रामपुर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। सोमवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी एवं एमएम रियल एस्टेट के फाउंडर मोंटी मांटा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितिन देष्टा, उपाध्यक्ष सूरज जोंगा और अंशुल धीमान विशेष अतिथि उपस्थित रहे। एनएसयूआई रामपुर इकाई के अध्यक्ष कृष चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.55 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 77,777 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन चैरिटी मैच खेले गए। पहले मुकाबले में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने नशा मुक्ति केंद्र डकोलढ़ को हराया। दूसरे मुकाबले में प्रोफेसर इलेवन की टीम ने एनएसयूआई की टीम को हराया। बॉयज हॉस्टल की टीम ने खनेरी अस्पताल की टीम को शिकस्त दी। इस मौके पर स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन विक्रांत कायथ और स्पोर्ट्स अध्यक्ष नकुल सहित कई अन्य मौजूद रहे।