फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rural level anti-Chitta cricket competition going on at Patbangla ground

Rampur Bushahar News: शटलधार, कोटला, झाकड़ी और नोगली ने जीते मुकाबले

Wed, 25 Feb 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
. पाटबंगला मैदान में चल रही ग्रामीण स्तरीय एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता, 64 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच जारी है। रामपुर कॉलेज की एनएसयूआई की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को प्रतियोगिता में शटलधार और हॉट लाइन तकलेच के बीच मैच हुआ। शटलधार ने पहले खेलते हुए निर्धारित छह ओवर में 73 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी तकलेच की टीम 27 रन पर ढेर हो गई। दूसरा मुकाबला मूनलाइट कोटला और नारायण बॉयज मझेवली के मध्य हुआ, जिसमें कोटला ने पहले खेलते हुए सात ओवर में सात विकेट खोकर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझेवली की टीम आठ विकेट खोकर 54 रन ही बना पाई और टीम सात रन से हार गई। कोटला ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। तीसरा मैच एनबीसी झाकड़ी और महाकाल वॉरियर खनोटू के मध्य खेला गया। यह मैच टाई हुआ और उसके बाद सुपर ओवर हुआ। झाकड़ी ने मैच जीता और अगले दौर में प्रवेश पाया। चौथा मुकाबला ग्रीन गैलेक्सी गौरा और स्टूपिड बॉयज नोगली के मध्य खेला गया। गौरा ने पहले खेलते हुए निर्धारित सात ओवर में 60 रन का लक्ष्य दिया। यह मैच भी काफी रोमांचक रहा। नोगली की टीम ने अंतिम गेंद पर मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश हासिल किया। एनएसयूआई रामपुर इकाई के अध्यक्ष कृष चौहान ने बताया कि पाटबंगला मैदान में एंटी चिट्टा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को खेलों से जोड़ना मुख्य उद्देश्य है और नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश देना है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.55 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उपविजेता टीम को 77,777 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article