फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rupi villagers have been waiting for a bus for six months.

Rampur Bushahar News: रूपी के ग्रामीणों को 6 माह से बस का इंतजार

Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
बस सेवा न चलने से नौ गांवों के ग्रामीण झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


जल्द नहीं चली बस सेवा तो ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर की दुर्गम पंचायत रूपी के ग्रामीण छह माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। बस सेवा न चलने से नौ गांवों के ग्रामीण दुश्वारियां झेलने के लिए मजबूर हैं। बरसात के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण निगम प्रबंधन बस सेवा नहीं चला रहा। ऐसे में ग्रामीणों में निगम और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। ग्रामीण खतरों के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द बस सेवा बहाल नहीं हुई, तो वे निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। छह महीने से परिवहन निगम की बस सेवा बहाल नहीं हो पा रही। इससे रूपी पंचायत के गांव हुरवा, शिगारचा, मझगांव, गुरगुरी, नालींग-1, नालींग-2, डबलिंग, पोशपा और भटकावो के करीब तीन हजार ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। हाल ही में लोक निर्माण विभाग और पथ परिवहन निगम की टीम ने रूपी सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया था। इस दौरान हुरवा के पास सड़क संकीर्ण पाई गई, लेकिन आज दिन तक लोक निर्माण विभाग ने न तो सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया और न ही संकीर्ण मार्ग पर पक्की दीवार लगाई। ग्रामीण निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। रूपी पंचायत के पूर्व प्रधान रूपी रघुदास नेगी, उपप्रधान मुकेश नेगी, अर्जुन नेगी, शिवकुमार नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, धर्मपाल नेगी, सतीश नेगी, संजीव नेगी, पुरुषोत्तम नेगी, राजकुमार नेगी, हरीश नेगी, रजनीश नेगी, धर्मपाल ब्राईस, रोहिल नेगी और रवि चंद नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि चौरा रूपी सड़क पर रसोई गैस सिलिंडर और सस्ता राशन लेकर बड़े वाहनों की आवाजाही बराबर हो रही है, लेकिन निगम प्रबंधन बस सेवा चलाने में असमर्थता जता रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द बस सेवा बहाल नहीं होती तो ग्रामीण निगम के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

हुरवा के पास सड़क तंग
लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार नेगी ने बताया कि हुरवा के नजदीक सड़क तंग है। इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क की हालत सही नहीं

परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने कहा कि सड़क की हालत सही नहीं है, जिसे देखते हुए बस सेवा नहीं चलाई जा रही। सड़क की हालत सुधरते ही सुचारु बस सेवा चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed