फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Run for Unity in Theog: Chetan Baragata stood first, Balveer Verma honoured him.

ठियोग में रन फॉर यूनिटी : चेतन बरागटा रहे प्रथम, बलवीर वर्मा ने किया सम्मानित

Fri, 31 Oct 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity in Theog: Chetan Baragata stood first, Balveer Verma honoured him.
ठियोग में भाजपा ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया आयोजन। स्रोत : भाजपा
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को भाजपा जिला महासू ने ठियोग में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। चौपाल के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फालटा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। यह दौड़ पोटैटो ग्राउंड से सुभाष चौक ठियोग तक आयोजित की गई। इसमें करीब 350 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता चेतन बरागटा, शशि बाला, कौल नेगी समेत जिला महासू के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। इसमें जुब्बल-कोटखाई से भाजपा नेता चेतन बरागटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। रोहड़ू के प्रिंस लूटा ने दूसरा और ठियोग के केसर वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें भाजपा उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एक, संकल्प अटूट के उद्घोष के साथ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article