फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Run for Unity in Reckong Peon: Youth and elders spread the message of Fit India

रिकांगपिओं की रन फॉर यूनिटी : युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

Fri, 31 Oct 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity in Reckong Peon: Youth and elders spread the message of Fit India
रिकांगपिओ में रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाने वाले प्रतिभागियों को मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया सम
मंत्री जगत सिंह नेगी ने मैराथन को दिखाई झंडी, विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मैराथन में 166 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 134 पुरुष और 32 महिलाएं शामिल रहीं। दौड़ अंडर-14, अंडर-19 और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की गई। दौड़ समाप्त होने के बाद बागवानी मंत्री जगत नेगी आईटीबीपी मैदान पहुंचे और सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। मंत्री ने कहा कि किन्नौर के खिलाड़ी न केवल जिला स्तर पर, बल्कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस अवसर पर कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाइक, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस समेत अन्य मौजूद रहे।

अंडर-14 में प्रिंस और तनीषा रहे प्रथम
अंडर-14 छात्र वर्ग की दौड़ में प्रिंस ने पहला, अर्जुन ने दूसरा और नैतिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 छात्रा वर्ग में तनीषा प्रथम, प्रीति द्वितीय और एंजल तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 छात्र वर्ग में लोक राज प्रथम, रोहित द्वितीय और आयुष तृतीय, अंडर-19 छात्रा वर्ग में अक्सा प्रथम, तनीषा द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में राकेश नेगी प्रथम, बॉयस देव द्वितीय और राम रत्न ने तृतीय स्थान पाया। ओपन हाॅफ मैराथन में विकास नेगी प्रथम, संदीप द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article