Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rs 18.23 lakh compensation for the kin of those who died in a road accident

Rampur Bushahar News: सड़क हादसे में मृत के परिजनों को 18.23 लाख मुआवजा

Sun, 01 Nov 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रामपुर बुशहर का फैसला, याचिका दायर करने की तिथि से भुगतान तक मिलेगा नौ फीसदी वार्षिक ब्याज
विज्ञापन

31 दिसंबर 2023 को खानोटू मोड़ के पास खाई में गिरी थी कार, हादसे में हुई थी प्रकाश चंद की मौत
मृतक के परिजनों ने 40 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए अधिकरण में दायर की थी याचिका
बीमा कंपनी ने अतिरिक्त प्रीमियम जमा न होने का दिया था तर्क, अधिकरण ने तीसरे पक्ष के दावे पर भुगतान की जिम्मेदारी तय की

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को 18,23,800 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। अधिकरण ने बीमा कंपनी को याचिका दायर करने की तिथि से भुगतान होने तक मुआवजा राशि पर नौ फीसदी वार्षिक ब्याज देने के भी आदेश दिए हैं।
31 दिसंबर 2023 की रात करीब 10:30 बजे खानोटू मोड़ के पास कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। हादसे में प्रकाश चंद की मौत हो गई थी। घटना के बाद रामपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतक के परिजनों ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में याचिका दायर कर 40 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। याचिका में बताया कि प्रकाश चंद हाइड्रो प्रोजेक्ट के पावर हाउस में कार्यरत थे और उन्हें प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन मिलता था। इसके अलावा वह कृषि और बागवानी से भी आय अर्जित करते थे। परिजनों के अनुसार, उनकी मृत्यु से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ और वे उनकी आय पर निर्भर थे।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने मुआवजे के दावे का विरोध किया। कंपनी की ओर से तर्क दिया गया कि वाहन में यात्रा कर रहे व्यक्ति के जोखिम को कवर करने के लिए अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान नहीं किया गया था। वहीं, वाहन मालिक ने हादसे का कारण वाहन में अचानक आई तकनीकी खराबी को बताया और चालक की लापरवाही के आरोपों से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकरण ने पाया कि हादसे के संबंध में दर्ज प्राथमिकी निरस्त नहीं की गई थी और दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही के आरोपों को खारिज करने के लिए विपक्ष की ओर से पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने स्वीकार किया कि जांचकर्ता की रिपोर्ट के अनुसार वाहन के दस्तावेज सही पाए गए थे और वाहन का बीमा थर्ड पार्टी पॉलिसी के तहत था।

अधिकरण ने बीमा कंपनी की आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया। फैसले में कहा कि दुर्घटना के समय बीमा पॉलिसी प्रभावी थी और तीसरे पक्ष के दावे के संबंध में बीमा कंपनी मुआवजे का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है। अधिकरण ने पे एंड रिकवर के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए बीमा कंपनी को पहले मुआवजे की राशि अदा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed