फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   RRKMS Club Nogli, Volleyball Competition, Aani Ki Bishladhar Team Winner, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में मुनिश को हराकर बिश्लाधार बना विजेता

Wed, 26 Jun 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
RRKMS Club Nogli, Volleyball Competition, Aani Ki Bishladhar Team Winner, Rampur Bushahr
नोगली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी बिश्लाधार टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 44,444 और ट्रॉफी से किया सम्मानित, छात्रा वर्ग में किन्नू स्कूल की बादशाहत कायम, बंटी और दिव्यंका चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आरआरकेएमएस क्लब नोगली की ओर से आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में आनी की बिश्लाधार टीम ने अपना कब्जा जमाया है। बिश्लाधार ने मुनिश को रोमांचक मैच में हराया। इस दौरान दर्शकों ने मैच का भरपूर लुत्फ उठाया। ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल डे-नाइट आयोजित प्रतियोगिता में ननखड़ी, निरमंड, कुमारसैन, आनी, रामपुर और किन्नौर की टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में यज्ञदत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बिश्लाधार और मुनिश की टीम के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में बिश्लाधार ने मुनिश को 3-1 से शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया। बंटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 44,444 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 22,222 और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं, छात्रा वर्ग का खिताबी मुकाबला किन्नू स्कूल और नोगली के मध्य खेला गया, जिसमें किन्नू स्कूल ने विजय हासिल कर अपनी बादशाहत कायम रखी। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को छह हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को तीन हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष मोनू बिष्ट, सचिव शुभम जगटा, कोषाध्यक्ष अतुल जिश्टू, महासचिव कुशाल सोनी और प्रेस सचिव अर्जुन जोशी के अलावा कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


वॉलीबाल में किन्नू स्कूल की छात्राएं लगातार जीत चुकीं 15 स्पर्धाएं

वॉलीबाल ओपन प्रतियोगिता में किन्नू स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लगातार 15 प्रतियोगिताएं जीतकर इतिहास रचा है। दिव्यंका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। दिव्यंका अंडर-17 नेशनल खेलने वाली छात्रा है। दिव्यंका ने कहा कि स्कूली प्रतियोगिता में भी वह रामपुर जोन को खिताब दिलाना चाहती है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह छात्राएं अन्य के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी हैं। स्कूल के डीपी दुर्गा प्रसाद ने कहा कि ये सभी छात्राएं पढ़ाई में भी अव्वल हैं। स्कूल में पढ़ाई और खेल को बराबर प्राथमिकता दी जाती है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। स्कूल के सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नोगली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी बिश्लाधार टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स

नोगली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता बनी बिश्लाधार टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed