{"_id":"67028efee39bfb7b13002637","slug":"rotary-club-theog-organized-a-free-eye-check-up-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122824-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में 90 मरीजों की आंखों के हुए ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में 90 मरीजों की आंखों के हुए ऑपरेशन
विज्ञापन
रोटरी क्लब ठियोग ने किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग में रविवार को सुबह से शाम तक 90 लोगों की आंखों के सफल ऑपरेशन हुए। रोटरी क्लब ठियोग ने निशुल्क नेत्र जांच और उपचार शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र भर के सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। शिविर के पहले दिन ओपीडी में कुल 855 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 90 लोगों को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। रविवार को सुबह से ही डॉक्टरों ने ऑपरेशन करना शुरू कर दिए। अस्पताल के नए और पुराने दोनों भवनों में मरीजों को ऑपरेशन के बाद रखा गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीप राम शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब और स्थानीय जनता के सहयोग से आंखों के निशुल्क ऑपरेशन करवाए हैं। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्में भी वितरित किए गए। शिविर में पालमपुर के मरांडा अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। दूर से आए मरीजों के ठहरने और खान-पान की व्यवस्था की गई थी। सोमवार सुबह एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा अस्पताल में आकर सभी मरीजों को उनके घरों के लिए भेजेंगे। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेवा में हर कार्य को करता है। कभी रक्तदान शिविर, कभी स्वच्छता अभियान, जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा में मदद पहुंचाने के अलावा आमजन का समय समय पर सहयोग किया जाता है।