{"_id":"66b4b82b4d321a7334046ec1","slug":"rohru-racholi-panchayat-religious-event-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119898-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रचोली मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रचोली मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग
विज्ञापन
रचोली मंदिर में आयोजित मेले के दौरान नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद
दिनभर मंदिर परिसर में चला नाटियों का दौर, आराध्य देवता साहिब जाख की अगुवाई में मनाया जा रहा मेला
देवता साहिब फांचा जाख, दत्त महाराज और दमुख देवता ने शिरकत कर बढ़ाई मेले की शोभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर की रचोली पंचायत स्थित देवता साहिब जाख मंदिर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग खूब झूमे। दो दिवसीय मेले में दिनभर मंदिर परिसर में देवलुओं और ग्रामीणों ने नाटियों का दौर चलाया। मेले में दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने देवता साहिब का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया और मेले का लुत्फ उठाया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक एवं प्राचीन रचोली मेला आराध्य देवता साहिब जाख की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है। देवता दत्त महाराज, देवता साहिब फांचा जाख और देवता साहिब दमुख डंसा ने मेले में शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। मेले में दिनभर वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोग खूब थिरके। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया, वहीं उन्होंने देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में देवता साहिब का भव्य मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर कमेटी के कारदार तरुण चौहान ने कहा कि मेले में नाटियों का खूब दौर चला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलू और लोग मेले में झूमे।