फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru news, farmer teach, new technique

Rampur Bushahar News: न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने किसानों को बताई बागवानी की आधुनिक तकनीक

Fri, 03 Mar 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। बागवानी विभाग ने ग्राम पंचायत कुटाड़ा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत आयोजित शिविर में न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने बागवानों को सेब की खेती की आधुनिक तकनीक से अवगत करवाया। शिविर में उपनिदेशक बागवानी शिमला डाॅ कर्म सिंह वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में न्यूजीलैंड के बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. स्टीफ मोंटगोमेरी, डाॅ. माइक नेल्सन डाॅ. डेविड, डाॅ. जेक्स ह्यूग ने बागवानों को आधुनिक बागवानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


शिविर में विश्व बैंक पोषित परियोजना के हर पहलू की विस्तृत जानकारी दी गई। न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ डाॅ. स्टीफ मोंटगोमेरी ने हिमाचल के बागवानों को विदेश की तकनीकी से पैदावार बढ़ाने और हर बागवान की आय बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में जागरूक किया। डाॅ. माइक नेल्सन ने पोषक तत्व प्रबंधन पर जानकारी दी। डा. डेविड ने सेब के बगीचों में कीटनाशकों की स्प्रे करने की प्रायोगिक विधि के बारे में विस्तार से बताया। डाॅ. जेक्स ह्यूग ने बागवानों को ट्रेनिंग और काटछांट की जानकारी दी।
विज्ञापन


उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. कुशाल सिंह मेहता ने कीट प्रबंधन पर बागवानों को जागरूक किया। इसके बाद उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. यशवंत और डाॅ. जगदीश चंद ने बागवानी विभाग की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत कुटाड़ा सुरेंद्र जीरान, उपप्रधान डेनी मच्छान डाॅ. तेजस्वी आजाद, विकास मच्छान, सचिन जीरान, ईश्वर शर्मा, बलदेव और योगेशवर बांष्टू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed