संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य खंड रामपुर ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरकाली में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर मेकिंग, भाषण और लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग भाषण प्रतियोगिता में स्मृति ठाकुर प्रथम, गुंजन द्वितीय, अरुण तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में स्मृति पहले, पूनम दूसरे, अंकित तृतीय स्थान पर रहे। लेखन प्रतियोगिता में अरुण प्रथम, करिमा द्वितीय और तनवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग भाषण प्रतियोगिता में रोहित ने पहला, अनिरुद्ध ने दूसरा, काव्यांश ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में रोहित पहले स्थान, रिजुल दूसरे और प्रियांशिका तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, हेमंत ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद ने छात्रों को नशे से होने वाली पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक हानि के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एलडी जोशी ने टीवी पर विस्तृत जानकारी दी।