फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohit Thakur participated in the consecration ceremony at Jaga Mata Temple

Rampur Bushahar News: जागा माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए रोहित ठाकुर

Thu, 23 Apr 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 15.29 लाख रुपये स्वीकृत
विज्ञापन

देवभूमि की संस्कृति और परंपराओं को संजोने का दिया संदेश
स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के भवन निर्माण कार्य प्रगति पर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को जुब्बल उपमंडल की कोट काईना पंचायत में जागा माता मंदिर के नवनिर्मित भवन के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि के रूप में विख्यात है। यहां की संस्कृति व परंपराएं विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखती हैं। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रह सकें।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि जागा माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 15.29 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कोट काईना पंचायत में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में छह नई सड़कों का निर्माण किया गया है, जिन पर 4.30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग (1.56 करोड़) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी (2.38 करोड़) के भवन निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। पिछले तीन वर्षों में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में 175 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। डकैड़ गांव में 17 करोड़ से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण जारी है। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया, जहां इस सत्र से पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

इस अवसर पर यशवंत छाजटा, रूपिंदर धलटा, कैलाश मांटा, रामकृष्ण चौहान, बिट्टू मांटा, दीपक कालटा, यशवंत जस्टा, मीनाक्षी मजटा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed