{"_id":"696e196a272f8243560d5acf","slug":"roads-of-theog-will-be-rejuvenated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-152534-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग की 16 सड़कों का होगा कायाकल्प, 119 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग की 16 सड़कों का होगा कायाकल्प, 119 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत मिली मंजूरी, भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा कार्य
आधुनिक मानकों के साथ होगी टारिंग, 5 से 7 मीटर चौड़ी होगी सड़कें
सुनील ग्रोवर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लंबे समय से खस्ताहाल उपमंडल ठियोग की 16 सड़कों का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण-4 के तहत कायाकल्प होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने करीब 119 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। आधुनिक मानकों के तहत इन सड़कों की टारिंग की जाएगा। साथ ही सड़कों 5 से 7 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्य शुरू होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत ठियोग उपमंडल में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इन सड़कों के मरम्मत कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे के सुरक्षित निस्तारण के लिए डंपिंग साइट उपलब्ध करवाने, भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित पंचायत और आम जनता का सहयोग जरूरी रहेगा। इसके लिए संबंधित पंचायतों और आम जनता के सहयोग को जरूरी बताया गया है। सहयोग न मिलने की स्थिति में मरम्मत कार्य बाधित हो सकता है। पिछले दिनों कई सड़कों के मरम्मत कार्य में ठेकेदार की ओर से सार्वजनिक नालों और वन भूमि पर मलबा फेंकने की घटना सामने आई थी। इन सभी सड़कों के सुधार से ठियोग उपमंडल के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही सुदृढ़ होगी और क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इन सड़कों का होगा सुधार
सड़क का नाम, दूरी, स्वीकृत राशि
मेरी से मडधार, 2.15 किमी, 362.46 लाख
कयारु से मलेवर, 5.170 किमी, 725.38 लाख
नन्नी से नाग, 2.8 किमी, 611.27 लाख
नागजुबड़ से किओकली, 2.86 किमी, 407.36 लाख
कर्गोली नाला से हलोटी चंबल, 7.625 किमी, 1057.49 लाख
कुठार से कनौड़ी रोड, 11.30 किमी, 1255.54 लाख
शिलारू से रेकटा, 1.8 किमी, 365.46 लाख
हुल्ली जुब्बड़ लिंक रोड से बागड़ी, 8.830 किमी, 1025.67 लाख
बासाधार से ज्ञानकोट, 7.675 किमी, 1095.91 लाख
शिलारू रावग लिंक रोड से मचूड़ा, 3.325 किमी, 614.91 लाख
च्यू नाला से खलंटू, 3 किमी, 475.90 लाख
सागुजुब्बड़ से सांबर, 6.840 किमी, 1156.57 लाख
नाल से भोग वाया समयाल, 4.2 किमी, 533.05 लाख
कनोल से धढ़ाच, 3.2 किमी, 550.55 लाख
बील से रेकडू, 4.52 किमी, 545.55 लाख
धार से कलाहर कैंची रोड, 7.69 किमी, 99.74 लाख
विभाग ने सड़कों के कायाकल्प के लिए नियमानुसार जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूमि अधिग्रहण करने पर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य के दौरान स्थानीय पंचायत और जनता का सहयोग जरूरी रहेगा, ताकि तय समय के भीतर बेहतर गुणवत्तायुक्त कार्य पूरा किया जा सके।-- अरविंद्र कुमार भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ठियोग
विज्ञापन
आधुनिक मानकों के साथ होगी टारिंग, 5 से 7 मीटर चौड़ी होगी सड़कें
सुनील ग्रोवर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लंबे समय से खस्ताहाल उपमंडल ठियोग की 16 सड़कों का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण-4 के तहत कायाकल्प होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने करीब 119 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। आधुनिक मानकों के तहत इन सड़कों की टारिंग की जाएगा। साथ ही सड़कों 5 से 7 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह कार्य शुरू होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत ठियोग उपमंडल में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इन सड़कों के मरम्मत कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे के सुरक्षित निस्तारण के लिए डंपिंग साइट उपलब्ध करवाने, भूमि अधिग्रहण के लिए संबंधित पंचायत और आम जनता का सहयोग जरूरी रहेगा। इसके लिए संबंधित पंचायतों और आम जनता के सहयोग को जरूरी बताया गया है। सहयोग न मिलने की स्थिति में मरम्मत कार्य बाधित हो सकता है। पिछले दिनों कई सड़कों के मरम्मत कार्य में ठेकेदार की ओर से सार्वजनिक नालों और वन भूमि पर मलबा फेंकने की घटना सामने आई थी। इन सभी सड़कों के सुधार से ठियोग उपमंडल के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाजाही सुदृढ़ होगी और क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इन सड़कों का होगा सुधार
सड़क का नाम, दूरी, स्वीकृत राशि
मेरी से मडधार, 2.15 किमी, 362.46 लाख
कयारु से मलेवर, 5.170 किमी, 725.38 लाख
नन्नी से नाग, 2.8 किमी, 611.27 लाख
नागजुबड़ से किओकली, 2.86 किमी, 407.36 लाख
कर्गोली नाला से हलोटी चंबल, 7.625 किमी, 1057.49 लाख
कुठार से कनौड़ी रोड, 11.30 किमी, 1255.54 लाख
शिलारू से रेकटा, 1.8 किमी, 365.46 लाख
हुल्ली जुब्बड़ लिंक रोड से बागड़ी, 8.830 किमी, 1025.67 लाख
बासाधार से ज्ञानकोट, 7.675 किमी, 1095.91 लाख
शिलारू रावग लिंक रोड से मचूड़ा, 3.325 किमी, 614.91 लाख
च्यू नाला से खलंटू, 3 किमी, 475.90 लाख
सागुजुब्बड़ से सांबर, 6.840 किमी, 1156.57 लाख
नाल से भोग वाया समयाल, 4.2 किमी, 533.05 लाख
कनोल से धढ़ाच, 3.2 किमी, 550.55 लाख
बील से रेकडू, 4.52 किमी, 545.55 लाख
धार से कलाहर कैंची रोड, 7.69 किमी, 99.74 लाख
विभाग ने सड़कों के कायाकल्प के लिए नियमानुसार जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूमि अधिग्रहण करने पर सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य के दौरान स्थानीय पंचायत और जनता का सहयोग जरूरी रहेगा, ताकि तय समय के भीतर बेहतर गुणवत्तायुक्त कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन