{"_id":"6a9825f911b27491ea0a6895","slug":"roads-in-chaupal-in-bad-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168744-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल की सड़कें बदहाल, कलवर्ट बंद होने से आवाजाही प्रभावित, दुर्घटना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल की सड़कें बदहाल, कलवर्ट बंद होने से आवाजाही प्रभावित, दुर्घटना का खतरा
विज्ञापन
खराब सड़कों का सीधा असर स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा : पूर्व विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की कई सड़कें बारिश के कारण बदहाल हो गई हैं। कलवर्ट और जल निकासी व्यवस्था बंद होने से सड़कों पर बरसात का पानी बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। चौपाल-चौकिया, लानीबमटा, पौड़िया, माटल और थुन्दल-पुलबाहल जैसी प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों को भरने के लिए डाली गई मिट्टी भी बारिश के पानी में बह गई है, जिससे सड़कें और खराब हो गई हैं। पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने कहा कि कई स्थानों पर कलवर्ट और पानी की निकासी की व्यवस्था बंद पड़ी है। ऐसे में बारिश का पानी सड़क पर बहने से सड़क की सतह लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों का सीधा असर स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इन मार्गों पर सफर करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज और कृषि सामग्री वाहनों के माध्यम से ले जाने में भी समस्या आ रही है। खराब सड़क के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इन सभी सड़कों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करवाने की मांग की है। उन्होंने गड्ढों को पक्का भरने और बंद कलवर्टों की सफाई करवाने को कहा है। लोगों का कहना है कि बरसाती पानी की उचित निकासी व्यवस्था की जाए। केवल गड्ढों में मिट्टी डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। बरसात समाप्त होने से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य करवाना जरूरी है। इससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी।