Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road

वाहन तो दूर सड़क पर पैदल चलना भी खतरनाक

Tue, 25 Aug 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। बारिश के बाद हाटकोटी-मांदल-झगटान सड़क दलदल बन चुकी है। सड़क पर हर दिन हादसों का खतरा बना रहता है। सेब सीजन में बागवानों को अपना सेब मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने सरकार पर सड़क की मरम्मत न करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

करीब चालिस किलोमीटर सड़क पर कई जगह दलदल बन चुकी है। भोलाड़ नाले से लेकर भकान गांव तक करीब दो किलोमीटर में सड़क पर छोटे वाहनों को चलाना खतरे से खाली नहीं है। मांदल से झगटान गांव के बाद एक-एक फुट फीट गड्ढे बने हुए हैं। बिंदल कैंची घुंसा के बीच सड़क पर कई जगह मलबे में वाहनों के टायर धंस रहे हैं। पंचायत मांदल के उपप्रधान सुरेश दुल्टा और शिशुपाल दुल्टा, आदित्य सेठी, चंद्र मोहन सुबरेटा, केसर चौहान, कुलदीप चौहान, ललित मोहन सेठी, सूरत सेठी, अरुण भपटा, पन्ना लाल ठाकुर, कैलाश, जोगिंदर सेठी, रमेश चौहान, प्रताप लालटा, सुरेंद्र नेगी, दीपक काल्टा और देवराज ने बताया कि आजकल सेब सीजन जोरों पर है। पानवी ढांक में लोग पैदल चलने को मजबूर है। पानवी ढांक में भूस्खलन से मलवा जमा होने के बाद सड़क दलदल में तबदील हो गई है। लोक निर्माण विभाग कई दिन से सड़क से मलबे को नहीं हटा रहा है। सुरेश दुल्टा ने कहा कि पानवी ढांक में भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है और सरकारी बस भी सड़क बाधित होने से रूट पर नहीं चल पा रही है। बस रूट बाधित होने से झगटान और मांदल पंचायत के लोगों को पैदल ही अपने घर पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि चार पंचायतों के लोगों की सुविधा के लिए बनी सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। खराब सड़क पर यदि कोई हादसा हुआ तो उसके लिए सरकार में चुने हुए प्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed