{"_id":"5dea81568ebc3e1be97ce8d1","slug":"road-rampur-hp-news-sml316771773","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी सर्जशाफ्ट बसाहरा सड़क पर पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी सर्जशाफ्ट बसाहरा सड़क पर पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्यौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाली झाकड़ी सर्जशाफ्ट बसाहरा मार्ग की हालत बीते लंबे समय से दयनीय बनी हुई है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर कतरना पड़ रहा है। खस्ताहाल सड़क हादसों को न्योता दे रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सीएमडी झाकड़ी परियोजना, उपायुक्त शिमला और एसडीएम रामपुर को शिकायत पत्र भेजकर सड़क की दयनीय दशा सुधारने की गुहार लगाई है।
क्षेत्रवासी प्रवीण शर्मा, मस्तराम चौहान, अजय शर्मा, रूप लाल, पूर्ण चंद शर्मा, मोहन नेगी, मोनू मेहता, संजीव भंडारी, देश कुमार, राम दयाल, संजू चौहान और मस्त राम राना सहित अन्य लोगों का कहना है कि झाकड़ी परियोजना और लोक निर्माण विभाग सड़क की दयनीय हालत की सुध नहीं ले रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रोजाना वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। गौरा, गोपालपुर और झाकड़ी पंचायत की तीन पंचायतों के हजारों लोग इस मार्ग से लाभान्वित होते हैं। तीनों पंचायतों के लोगों ने परियोजना प्रमुख से समस्या को दूर करने की भी मांग उठाई। बावजूद इसके परियोजना प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया गया। मार्ग की हालत खस्ता होने से अब तो गाड़ी चालक भी आवाजाही करने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और झाकड़ी परियोजना से शीघ्र सर्ज शाफ्ट सड़क को जल्द सुधारने की मांग की है।