फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

10 दिन में सड़क दुरुस्त नहीं की तो ग्रामीण करेंगे चक्का जाम

Fri, 17 Jun 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
road in bad condition
चाटी-थाचवा सड़क की दशा दयनीय। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की जगातखाना पंचायत के तहत चाटी-थाचवा सड़क की दयनीय हालत से हजारों लोग परेशान हैं। मार्ग पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क की हालत बदतर हो गई है। मार्ग में धूल के गुब्बार उड़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्र के हजारों लोगों में सरकार, लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द मार्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जन कल्याण समिति चाटी के अध्यक्ष मोहन लाल कपाटिया, दिनेश खमराल, राजेश नेगी, दीपक कुमार, दिनेश वर्मा, गुलाब नेगी, मोहन लाल मेहता, महेंद्र सिंह, प्रताप चौहान, धर्मेंद्र सिंह, नीमा कुमार ने बताया कि चाटी बाजार और थाचवा की टारिंग लोक निर्माण विभाग ने अधूरी छोड़ दी है। चाटी सस्पेंशन पुल के साथ 200 मीटर टारिंग का टेंडर दो माह पहले हो चुका है, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से कार्य पूर्ण न होने से 7 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से क्षेत्र की जगातखाना, तुनन, खरगा, सरघा, कुश्वा और सरपारा पंचायत के हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं, लेकिन खस्ता हालत के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

समिति ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को चेताया है कि यदि 28 जून से पहले टारिंग और पानी निकासी का कार्य शुरू नहीं किया तो ग्रामीण मजबूरन सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। जनकल्याण समिति चाटी ने एसडीएम निरमंड से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed