{"_id":"64d12b5aa11d4c451d0c5db7","slug":"road-closed-for-one-month-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-3809-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक महीने से रोहल सड़क बंद, अभी भी गांव में फंसे हैं दर्जनों वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक महीने से रोहल सड़क बंद, अभी भी गांव में फंसे हैं दर्जनों वाहन
Mon, 07 Aug 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। चिड़गांव तहसील के तहत रोहल सड़क बारिश और भूस्खलन के बाद करीब एक महीने से वाहनों के लिए बंद पड़ी है। गांव में अभी भी दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। सेब सीजन शुरू होने वाला है। मौसम खुलने के बाद लोग परेशान हैं। सड़क बंद होने से करीब आठ किलोमीटर दूर पैदल चलकर लोगों को बस लेने के लिए पहुंचना पड़ रहा है।
रोहल पंचायत के सैकड़ों लोग आज भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों के वाहन फंसे होने के कारण अधिकांश लोगों को तीन किलोमीटर से आगे टैक्सी या पैदल सफर करना पड़ रहा है। रोहल पंचायत के गईचवाडी, मंजवाडी, थाना और जतवानी गांव के लोगों का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दूरदराज तक की सड़कें छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई हैं, लेकिन इस सड़क को खोलने में विभाग आनाकानी कर रहा है। ग्रामीणों ने रोहड़ू दौरे के दौरान सोमवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने सड़क के मामले को उठाया। उन्होंने भी अधिकारियों को शीघ्र सड़क बहाल करने के आदेश दिए हैं। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत रोहल के दो सौ बागवानों को सेब की फसल बगीचों में ही खराब होने का भय सता रहा है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुनी चंद चौहान ने कहा कि रोहल पंचायत के चिचवाडी गांव तक सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है। उससे आगे सड़क का डंगा टूटा गया है। डंगा लगाने के लिए टेंडर किए जा रहे हैं उसके बाद सड़क बहाल हो जाएगी।