फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed due to land sliding

Rampur Bushahar News: चार उपमंडलों में परिवहन निगम के 52 बस रूट ठप

Fri, 25 Aug 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़कें बाधित होने से विभिन्न रूटों पर फंसीं 14 बसें
विज्ञापन


आनी बस अड्डे में भूस्खलन के कारण फंसीं 15 बसे

बस सेवाएं ठप होने से बढ़ी हजारों लोगों की मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऊपरी हिमाचल में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन फिर से अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात के कारण हुए भूस्खलन के कारण अभी दर्जनों सड़कें अवरुद्ध हैं, जिस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
शुक्रवार को रामपुर, कुमारसैन, आनी और निरमंड उपमंडलों के 52 रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवाएं ठप रहीं। वहीं आनी में बीते दिनों हुए भूस्खलन के कारण बस अड्डे में 15 बसें फंस गई हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण रामपुर, आनी, कुमारसैन और निरमंड उपमंडल के हजारों लोगों की दुश्वारियां अभी थमी नहीं हैं। बरसात के कारण हुए भूस्खलन से अभी भी कई सड़कें बाधित हैं और लोगों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इन चार उपमंडलों के 52 रूट अभी भी यातायात के लिए ठप पड़े हैं। शुक्रवार को रामपुर उपमंडल में परिवहन निगम के 52 रूटों पर बस सेवाएं ठप रहीं, जबकि पांच बसें फंसी रहीं। वहीं आनी और निरमंड के नौ ग्रामीण रूटों पर सड़कें बाधित होने के कारण निगम की बसें फंसी हुई हैं। आनी के बस अड्डे के समीप नेशनल हाईवे 305 पर हुए भूस्खलन के कारण निगम की 15 बसें बस अड्डे में फंसी हुई हैं। वहीं रामपुर से शिमला और किन्नौर की ओर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि शुक्रवार को रामपुर डिपो के 52 रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हुई, वहीं कुछ रूटों पर संभावित स्थानों तक बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed