{"_id":"64e8e7b88426a3151b054367","slug":"road-cleared-for-light-vehicles-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-4560-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जांगला थली अंबोई सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जांगला थली अंबोई सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल
Fri, 25 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जांगला उपतहसील के तहत करीब चार गांवों को जोड़ने वाली जागंला-थली-अंबोई-जयलोट सड़क थाली गांव से आगे अब छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। अब लोगों को सेब मजदूरोंं की पीठ पर मुख्य सड़क तक नहीं पहुंचाना पड़ेगा। सड़क बहाल होने से क्षेत्र के बागवानों को राहत मिली है।
करीब एक महीने पहले सड़क थली और अंबोई गांव के बीच पहाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौसम साफ होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस स्थान पर पक्की दीवार लगा दी है। अब यहां से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए इस 27 मीटर लंबे और साढ़े सात मीटर ऊंचे डंगे पर 27 लाख रुपये पर खर्च किया गया है। सड़क बहाल होने के बाद अंबोई, जयलोट, टिपरोली क्षेत्र के बागवानों ने राहत की सांस ली है। बागवानों ने जयलोट से थाना गांव को बनी संपर्क सड़क को भी शीघ्र बहाल करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दुनी चंद चौहान ने बताया कि जांगला, थली, अंबोई, जयलोट सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया था। दोबारा से पक्का डंगा लगाने का काम दिनरात करके पूरा किया है। सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। शीघ्र ही सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोला जाएगा।