{"_id":"5e4eb35a8ebc3ef249634337","slug":"road-clear-rampur-hp-news-sml325066586","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद बहाल हुआ नेशनल हाईवे पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद बहाल हुआ नेशनल हाईवे पांच
विज्ञापन
किन्नौर के भगत नाला में बुधवार रात नौ बजे एनएच पांच बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत आने वाले भगत नाले में नेशनल हाईवे पांच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। एनएच बहाल होने के बाद पूह खंड सहित काजा और स्पीति के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
नेशनल हाईवे पांच पर भगत नाले के पास सोमवार देर रात पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिरने और भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया था। भारी भूस्खलन के चलते करीब 130 मीटर सड़क पर मलबे का ढेर लग गया था और यातायात पूरी तरह से ठप था। एनएच पर पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करने में खासी परेशानियां पेश आईं। मार्ग बाधित होने के कारण पूह खंड की 24 पंचायतों और काजा, स्पीति के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर कार्य कर बुधवार रात नौ बजे बाधित एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। सीमा सड़क संगठन की 6 मशीनों और तीन दर्जन से अधिक मजदूरों ने 130 मीटर लंबे एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। अब एनएच पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा और स्पीति की तरफ वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है। संगठन की मशीनों और मजदूरों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए बाधित एनएच को बुधवार रात नौ बजे यातायात के लिए बहाल कर दिया है। उधर, परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी खीमी राम ठाकुर ने कहा कि अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा की तरफ निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।