{"_id":"5e4c19898ebc3ed1075cbdde","slug":"road-bloclk-rampur-hp-news-sml324835523","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के भगत नाले में सोमवार देर रात से थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के भगत नाले में सोमवार देर रात से थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
भगतनाला के पास बंद एनएच-5 को बहाल करने मे जुटा एनएच प्राधिकरण की मशीनें।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। सोमवार देर रात जनजातीय जिला किन्नौर के पूह खंड के नेशनल हाईवे पांच पर भगत नाले में ऊपरी पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने से पूह-काजा का संपर्क कट गया है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। हालांकि, सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह सीमा सड़क संगठन ने चार मशीनें और मजदूरों को बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए भेज दिया है।
पहाड़ी से करीब 130 मीटर सड़क पर बड़े-बड़े पत्थरों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पूरी ढक गया है। वहीं, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों की परवाह न करते हुए सीमा सड़क संगठन की मशीनें बाधित मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। एनएच पांच बंद होने से सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सोमवार देर रात पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी हुआ और देखते ही देखते पूरा हाईवे पत्थरों से ढक गया। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन बाधित मार्ग को बहाल करने में जुट गया, लेकिन भारी भरकम पत्थरों के कारण मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हो सका। वहीं, पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी किन्नौर गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि भगत नाले में भूस्खलन होने से पूह और काजा की तरफ जाने वाले लोगों की सुविधाओं को देखते हुए निगम की बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है।
उधर, सीमा सड़क संगठन किन्नौर के ओसी डीके राघव ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच को बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द राष्ट्रीय उच्च मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मार्ग को बहाल करने में परेशानी हो रही है।