{"_id":"5d3f1fd68ebc3e6cff02db7e","slug":"road-block-rampur-hp-news-sml302128659","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर थमे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर थमे वाहनों के पहिए
विज्ञापन
रामपुर रोहडू के बीच चौकानाला में बंद सड़क को खोलने में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में रविवार रात हुई बारिश के चलते रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर सोमवार सुबह भूस्खलन होने के कारण यातायात अवरूद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने से रामपुर से रोहड़ू जाने वाले और रोहडू़ से रामपुर किन्नौर की ओर आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। मार्ग बाधित होने से स्कूल कॉलेज और विभिन्न कार्यालय जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे रामपुर-रोहडू़ मार्ग पर चौका नाला के समीप पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं और मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने से करीब पांच घंटे तक यात्री परेशानियां झेलते रहे। स्कूल और कॉलेज के छात्रों, विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों और आम लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मशीन भेजी। करीब पांच घंटे बाद बाधित मार्ग आवाजाही के लिए बहाल हो गया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
वहीं इस संबंध में क्षेत्र के इंद्रजीत कायथ, हैप्पी भलूनी, नीतिन मेहता, केवल राम, जिया लाल, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों के अनुसार मार्ग बाधित होने से उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। करीब पांच घंटे बाद मार्ग बहाल होने से राहत मिली। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ज्ञान चंद ने बताया कि भूस्खलन से बाधित हुए मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मार्ग पर अब वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।