{"_id":"5dcab3268ebc3e5b4f3f20c0","slug":"road-accident-rampur-hp-news-sml313879875","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश के चेडानाड़ में टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश के चेडानाड़ में टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज के लूहरी-दलाश मार्ग पर टिपर खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा लूहरी-दलाश मार्ग पर जाजर से करीब 200 मीटर आगे चेडानाड़ के पास देर रात हुआ। यह टिपर एचपी 06ए-4214 नित्थर से दलाश की ओर जा रहा था। जैसे ही टिपर चेडानाड़ में पास पहुंचा तो चालक टिपर से नियंत्रण खो बैठा और टिपर सड़क से सौ मीटर नीचे जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान जय सिंह (39), पुत्र चंद राम, निवासी सोईधार, दलाश के तौर पर हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया है, जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।