{"_id":"697c8f5c4a0428917d0ef80d","slug":"road-accident-near-makdoli-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153202-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ताया के पास रुक गया ऋतिक, 150 मीटर दूर हादसे से छीन लिए माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ताया के पास रुक गया ऋतिक, 150 मीटर दूर हादसे से छीन लिए माता-पिता
Fri, 30 Jan 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
गुलजारी लाल डमालू, डंसा (रामपुर बुशहर)।
गुलजारी लाल डमालू, डंसा (रामपुर बुशहर)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मकड़ोली के पास वीरवार देर रात हुए हादसे ने दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया। गांव भावड़ के प्यारे लाल अपनी पत्नी सुनीता और छोटे बेटे के साथ वीरवार शाम को धर्म भाई की लड़की के जन्मदिन पार्टी में गए थे। पार्टी से जब वापस आने का समय हुआ, तो बेटे ऋतिक (8) ने अपने ताया के साथ आने को कहा। इसके बाद प्यारे लाल और सुनीता बेटे को ताया के पास छोड़कर कार में घर के लिए निकल गए, लेकिन किसे पता था जन्मदिन की यह खुशी कुछ दूरी पर जाकर मातम में बदल जाएगी।
धर्म भाई के घर से 150 मीटर दूर पहुंचने पर कार खाई में गिर गई। प्यारे लाल और सुनीता के दो बेटे हैं। हादसे के समय दूसरा बेटा घर पर ही था। उसकी आयु 12 साल है। दोनों बेटों के पालन-पोषण का जिम्मा अब बुजुर्गों पर आ पड़ा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपे गए। दोपहर के बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। युवा दंपती की मौत से हर कोई सदमे में है। नाते-रिश्तेदारों का परिजनों को ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी रहा। दाह संस्कार के समय सैकड़ों लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बुजुर्ग मां-बाप और परिजनों का मातम की घड़ी में रो-रो कर बुरा हाल है। लालसा पंचायत प्रधान मोहन लाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और पंचायत की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।