फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road accident in Nogli, Road accident in Rampur, No arrangement for parking

Rampur Bushahar News: गाड़ियों की तेज रफ्तार बनी खतरा, नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी कर रही खिलाड़ी के सपने किए चूर

Wed, 22 Jan 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
नोगली के बाद तेज रफ्तार कार ने कन्या स्कूल के साथ पांच वाहनों को मारी जोरदार टक्कर
विज्ञापन


एनएच पांच के दोनों ओर नियमों के विपरीत पार्क हो रहे वाहन, पैदल चलना हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वाहनों की तेज गति हादसों को न्योता दे रही है और बेकसूर राहगीर इन वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार सुबह नोगली में एक तेज रफ्तार कार ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित बॉक्सिंग खिलाड़ी आशिका और उसके कोच पंकज को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। हादसे में आशिका की टांग फ्रैक्चर हो गई है और कोच पंकज की रीढ़ी की हड्डी में चोट आई है। इस हादसे में अगले माह होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के आशिका के सपने चूर हो गए हैं। वहीं, इस हादसे के कुछ देर बाद रामपुर शहर के कन्या स्कूल के ठीक ऊपर एनएच-पांच पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े पांच वाहनों को टक्कर मारी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है, लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
गौर हो कि रामपुर शहर में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एनएच-पांच पर सफर करना जानलेवा बनता जा रहा है। बीती 10 जनवरी को नोगली में एक तेज रफ्तार वाहन ने एक छोटी बच्ची को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया था। वहीं, बुधवार सुबह भी एक बॉक्सिंग खिलाड़ी और उसके कोच को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही करीब 12:30 बजे एनएच पांच कन्या स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार संख्या एचपी 25ए 3272 ने सड़क पर चल रही कार 35बी 5549 को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में आगे वाली कार सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों से जा टकराई। घटना में तीन वाहनों को आंशिक और दो वाहनों को बुरी तरह से क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


नोगली में स्पीड ब्रेकर लगाने की उठी मांग

गौर हो कि बुधवार को नोगली में जहां एनएच-पांच पर हादसा पेश आया, वहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। शिमला से रामपुर किन्नौर की ओर आने वाले वाहनों के अलावा यहां से 12/20 क्षेत्र के सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं। एनएच-पांच को साथ वरिष्ठ माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला भी है। ऐसे में राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए यहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग वर्षों से उठ रही है, लेकिन यह मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। सुधार कमेटी शलाटी के सदस्य बॉबी, केके चौहान, दिनेश खमराल, तिलक चौहान सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस से यहां लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही यहां सुरक्षा के लिहाज से कदम नहीं उठाए जाते तो एनएचएआई कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लगातार बढ़ रहे वाहन, पार्किंग की उचित सुविधा नहीं

रामपुर शहर में हर वर्ष वाहनों की संख्या हजारों में बढ़ रही है, लेकिन वाहनों को पार्क करने की बात करें तो आज दिन तक यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। शहर में रोजाना हजारों वाहन पहुंचते हैं, लेकिन पार्किंग के अभाव में सभी एनएच पांच पर पार्क किए जा रहे हैं। एनएच के दोनों ओर खड़े वाहन जहां राहगीरों के लिए समस्याएं पैदा कर रहे हैं, वहीं, इनसे हादसों का अंदेशा भी बढ़ जाता है। शहर में लोगों की सुविधा को देखते हुए फुटपाथ निर्माण की भी मांग वर्षों से उठ रही है, लेकिन फुटपाथ तो दूर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश की आठ बॉक्सरों में शामिल रहीं आशिका
नोगली में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बॉक्सर आशिका को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में आशिका की पैर बुरी तरह से चोटिल हुई है और उसकी पैर में प्लास्टर लगा है। हाल में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश की आठ बॉक्सरों में से आशिका भी एक रही। आशिका का चयन यहां से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जो आगामी फरवरी माह के अंत में आयोजित होनी है। इसके अलावा आशिका का यूथ नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता खेलना भी प्रस्तावित था। अब पैर चोटिल होने के कारण आशिका का इन प्रतियोगिता में भाग लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed