फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road accident: car fell into a ditch at Runkali turn in Theog's Sandhu Panchayat, injuring two people.

Shimla: ठियोग की संधू पंचायत में रुनकली मोड़ से खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

Wed, 12 Nov 2025 05:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Nov 2025 05:48 PM IST
सार

कार सवार लंबीधार से ठियोग की ओर जा रहे थे। रुनकली मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार गहरी जा गिरी। इसके बाद नीचे जाकर एक कच्ची सड़क जा रुकी। 

विज्ञापन
road accident: car  fell into a ditch at Runkali turn in Theog's Sandhu Panchayat, injuring two people.
खाई में गिरी कार, दो लोग घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के ठियोग की संधू पंचायत के रुनकली मोड़ में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। ठियोग थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। हादसा बुधवार सुबह हुआ। कार सवार लंबीधार से ठियोग की ओर जा रहे थे। रुनकली मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार गहरी जा गिरी। इसके बाद नीचे जाकर एक कच्ची सड़क जा रुकी। मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे। दोनों घायलों को कार से निकालकर ठियोग अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान राहुल (24) निवासी गांव कोटी और लोकेंद्र (55) निवासी नया गांव क्यारटू तहसील ठियोग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


स्थनीय लोगों के अनुसार यह मोड़ काफी खतरनाक है। पहले भी यहां कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि रुनकली मोड़ पर क्रेश बैरियर और चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर सड़क संकरी होने और सुरक्षा प्रबंधों के अभाव के कारण वाहन फिसलने का भी खतरा बना रहता है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed