{"_id":"627d45834acb2658db442b16","slug":"rishi-mokta-selected-head-boy-rampur-hp-news-sml408632478","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिशी मोक्टा को चुना हेड ब्वॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिशी मोक्टा को चुना हेड ब्वॉय
विज्ञापन
रोहडू़। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में वीरवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 सदस्यीय छात्र परिषद का गठन भी किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रजत चौहान और प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्कूल के हेड बाय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया।
इसमें रिशी मोक्टा को हेड बाय और दिवांशी ढालटा को हेड गर्ल चुना गया। शिवोन किमटा को डिप्टी हेड बॉय और यानवी को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया। नौंवी कक्षा के विक्रम आदित्य सिंह को खेल कप्तान, आरुष और अवनी को इरिडिया सदन, ध्रुव और आस्था को प्लेटिनिया सदन, दक्ष और अवनी को आरिया सदन और विदित और आकृति को रहोडिया सदन का कप्तान नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अवनी को जूनियर प्रीफेक्ट और आर्ची सूद को सीनियर प्रीफेक्ट बनाया गया। स्कूल के चेयरमैन रजत चौहान ने सभी सदस्यों को अलंकृत किया। प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर ने नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी।