{"_id":"67c2f7485fd883aa8307360c","slug":"richika-mehak-tops-in-rangoli-neha-tops-in-poster-making-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-130689-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रंगोली में ऋचिका मेहक, पोस्टर मेकिंग में नेहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रंगोली में ऋचिका मेहक, पोस्टर मेकिंग में नेहा अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डॉ. रोहित ने विज्ञान दिवस के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया।
इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने वैज्ञानिक प्रगति और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। विज्ञान को प्रायोगिक रूप से समझने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने के लिए रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
रंगोली में ऋचिका, महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची, आकृति, कौशिक ने द्वितीय, नेहा, कृतिक्षा, संजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नेहा, द्वितीय स्थान पर कृतिक्षा तृतीय स्थान पर महक रही।
विज्ञापन
मॉडल मेकिंग में प्रथम स्थान पर राजेश एवं टीम मॉडल पास्कल का सिद्धांत, द्वितीय स्थान पर रुद्री एवं टीम मॉडल गैस विकास अभिक्रिया, नेहा एवं टीम मॉडल कचरा प्रबंधन तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर निशांत एवं टीम, द्वितीय स्थान पर प्राची एवं टीम, राजेश एवं टीम तथा तृतीय स्थान पा ऋचिका एवं टीम रही। प्रश्नोत्तरी का संचालन डॉ. रोहित रहल ने किया, जबकि स्कोरर की भूमिका प्रो. अमनदीप ने निभाई।
इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र नेगी, प्रो. सीमा जस्टा, प्रो. संजीव, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. वरुण सूद, प्रो. कल्याण शर्मा, प्रो. वीरेंद्र ठाकुर, प्रो. दलीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।