फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rewari poet Vivek Sharma received Bharat Ratna Atal Samman

Rampur Bushahar News: रिवाड़ी के कवि विवेक शर्मा को मिला भारत रत्न अटल सम्मान

Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rewari poet Vivek Sharma received Bharat Ratna Atal Samman
रिवाड़ी के कवि विवेक शर्मा को मिला लखनऊ में मिला भारत रत्न अटल सम्मान। स्रोत : जागरूक पाठक
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के रिवाड़ी गांव निवासी कवि विवेक शर्मा को प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सूचना एवं प्रसारण विभाग, लखनऊ, उतर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दीकी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा ने दिया। कवि विवेक शर्मा को यह सम्मान हिंदी साहित्य और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए दिया गया है। सम्मान समारोह में देश के गणमान्य कवि और साहित्यकार मौजूद रहे। भारत रत्न अटल सम्मान मिलने के बाद आनी क्षेत्र के सभी संबंधियों और लोगों ने विवेक शर्मा को बधाई दी है। कवि विवेक शर्मा की कविताओं में प्रेम, जीवन और समाज के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। इससे पहले भी उन्हें नवोदय सम्मान और स्वर्ण पदक साहित्य के क्षेत्र में मिल मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article