फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Revenue Minister Jagat Singh inspected Nigulseri NH

Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री जगत सिंह ने निगुलसेरी एनएच का लिया जायजा

Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Revenue Minister Jagat Singh inspected Nigulseri NH
किन्नौर जिले निगुलसेरी में भूस्खलन स प्रभावित लोग मंत्री जगत सिंह नेगी से मिलते हुए। संवाद
भावानगर ( किन्नौर)। राजस्व एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर दौरे के दौरान वीरवार को चौरा पहुंचे। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान के आश्वासन दिए। इसके बाद मंत्री ने निगुलसरी में एनएच पर बार-बार हो रहे भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने निगुलसरी से निर्माणाधाीन वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंंने कहा कि किन्नौर जिले में सेब सीजन शुरू हो गया है, इसलिए निगुलसरी प्वाइंट पर पूरी व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान मंत्री ने निगुलसरी सराय भवन में लोगों की समस्याएं सुनीं। निगुलसरी भूस्खलन से प्रभावित लोगों ने मंत्री से सुरक्षित जगह पर बसाने की मांग की ताकि लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रभावित लोगों में श्यामू राम, सोहन लाल, हीरा सुख, जोबन दास, भगत राम, बालम राम, अशोक कुमार, अंजीत कुमार, मुनी लाल, बीरसा, ठाकुर सेन, माघु राम,विधा सिंह, लीला देवी सुख देवश् बीमा चंद दोलम राम बालम राम संत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंंने कहा कि निगुलसरी में भूस्खलन होने से उनके जमीनों और मकानों के लिए खतरा बना हुआ है। इस दौरान एसडीएम भावानगर नारायण चौहान, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग भावानगर आनंद शर्मा, उपप्रधान तरांडा गोविंद मोयान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article