फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Revenue Department Chaupal, Jamabandi will be linked to Aadhar Card, online revenue record

Rampur Bushahar News: अब आधार कार्ड से लिंक होगी जमाबंदी, जमीन के फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

Thu, 09 Jan 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने शुरू किया कार्य, ऑनलाइन आधार कार्ड नंबर डालते ही मिलेगा भूमि का रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । अब न तो कोई आपकी जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा सकता है और न ही जमाबंदी से रसीद कटवा सकता है। राजस्व विभाग ने नई पहल की है। राजस्व विभाग ने सभी जमीन मालिकों की जमाबंदी को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य शुरू कर दिया है। ऑनलाइन आधार कार्ड नंबर डालते ही आपकी सारी भूमि का रिकॉर्ड सामने नजर आएगा। सरकार ने राजस्व कर्मचारियों को 16 जनवरी तक भूमि मालिकों के जमाबंदी से आधार लिंक करने के आदेश दिए हैं। जमाबंदी में आधार कार्ड लिंक किए जाने के बाद जमीन से संबंधित होने वाले कई तरह के फर्जीवाड़े को रोका जाएगा, इसे लेकर यह पहल की गई है।

तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार जमीन से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध करवा रही है, ताकि घर बैठे मोबाइल से जमीन की जानकारी को चेक किया जा सके। जमीन ऑनलाइन देखने के लिए उससे संबंधित जानकारी जैसे, गांव, तहसील, खसरा नंबर आदि होने चाहिए, इसलिए सरकार ऐसी समस्या से निपटने के लिए जमीन के सभी रिकॉर्ड आधार कार्ड से लिंक कर रही है, ताकि लोग अपने आधार कार्ड का उपयोग कर जमीन के सभी जानकारी को ऑनलाइन चेक कर सकें। उन्होंने कहा कि जमाबंदी मालिक की भूमि को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए राजस्व विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए भूमि मालिक को जमाबंदी और आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ-साथ उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी हलका कर्मचारी को उपलब्ध करवाना होगा। उसके बाद हलका कर्मचारी की ओर से भूमि मालिक के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से जमीन की जमाबंदी से लिंक कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी भूमि मालिकों से आग्रह किया है कि वे राजस्व रिकॉर्ड को आधार से लिंक करने में पटवारी का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed