फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Retaining wall in the courtyard of Shaheed Dola Ram School on the verge of collapse

Rampur Bushahar News: शहीद डोला राम स्कूल के आंगन का डंगा गिरने के कगार पर

Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
डंंगे में आई दरार से शहीद डोला राम की प्रतिमा को भी खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
शहीद डोला राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के आंगन का डंगा गिरने के कगार पर है। पिछले साल बरसात के दौरान स्कूल के आंगन का डंगा गिर गया था। लोक निर्माण विभाग ने डंगे को दुरुस्त किया था, लेकिन अब दूसरी तरफ से डंगे के पत्थर निकलने शुरू हो गए हैं। डंगे के पत्थर निकलने के कारण शहीद डोला राम की प्रतिमा को भी खतरा बना हुआ है। डंगा गिरने का मुख्य कारण आंगन में जलभराव है। विद्यालय प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग नित्थर से जल्द डंगा लगाने की मांग उठाई है। नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और पंचायत के सहयोग से डंगे का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय में उन्होंने कार्यकारी प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार से भी चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed